पृष्ठ-13

 

समाचार

(1) भारत सरकार कड़े विरोध के बावजूद पाकिस्तान व चीन में हुए एक समझौते के फलस्वरुप खंजरे-आब दर्रा 16 मई 1983 को नियमित यात्रा व व्यापार के लिए खोल दिया गया। यह दर्रा पाक अधिकृत क्षेत्र में 4,620 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। इस क्षेत्र में पाकिस्तान का दूरसंचार का जाल बिछाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि इस इलाके में चीन की सहायता से पाकिस्तान ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कई सड़कों का निर्माण किया है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के विरोध को अस्वीकार कर दिया।

*                             *                             *

(2) लखीमपुर खीरी जिला के थारू जाति के आदिवासी लोग बहुत दिनों से ‘कद्दू के खोल’ द्वारा निर्मित एक विशेष ‘थर्मस फ्लास्क’ व्यवहार में लाते हैं, जिसमें रखे खाद्य या पानीय द्रव्य का तापमान कम-से-कम 24 घण्टों तक ज्यों-का-त्यों रहता है।

*                             *                             *    

(3) अब तक जापानी ‘पेटल’ दुनिया का सबसे छोटा कैमरा था। लेकिन ‘सन्तोख’ इससे भी 9.629 गुणा छोटा कैमरा है। इसमें सेटिंग, शटर-स्पीड और फ्लैश गन वगैरह अपना काम कुशलतापूर्वक करते हैं। इसका वजन 2.5925 ग्राम है और इसका आकार इतना छोटा है कि मनुष्य की आँख का आधा; यानि ल. 1.4 से.मी., चौ. 0.9 से.मी. और ऊँचाई 0.9 से.मी. है। इसका इस्तेमाल अँगूठे के नाखून पर रखकर भी किया जा सकता है। इसके आविष्कारक हैं- चण्डीगढ़ के वनस्पतिशास्त्र में एम.एस-सी. ‘जोगेन्द्र सन्धू’।  

*                             *                             *

(4) कुष्ठ रोग का आरम्भिक चरण में पता लगाने के लिए फाउण्टेन पेन के आकार का एक छोटा यंत्र तैयार किया गया है। यदि कुष्ठ रोग का पहले से पता लगा लिया जाय, तो व्यक्तियों को विकृत होने से बचाया जा सकता है।

स्कॉटलैण्ड की एक कम्पनी ने यह यंत्र तैयार किया है। इस यंत्र को ‘जादुई फाउण्टेन पेन’ का नाम दिया गया है। किसी व्यक्ति की त्वचा से सम्पर्क करने पर यह यंत्र तुरन्त स्नायु प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी देता है।

*                             *                       *    

(5) खाना खाने के तुरन्त बाद स्नान नहीं करना चाहिए। क्योंकि खाना खाते समय शरीर के अन्दर का ताप इतना बढ़ जाता है कि उस अवस्था में नहाने से बहुत बड़ी हानि हो सकती है।

*                             *                             *